वाराणसी: मनोज तिवारी ने अस्सी घाट पर वितरण किया जरूरतमंदों को भोजन

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

वाराणसी। वाराणसी के अस्सी घाट पर जय मां गंगा सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाली गंगा आरती में रविवार को दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी और बीजेपी नेता कपिल मिश्रा शामिल हुए। उन्होंने मां गंगा की आरती उतारी। उसके बाद तीर्थ पुरोहित अस्सी घाट बलराम मिश्र के तत्वाधान में होने वाली नित्य अन्नपूर्णा सेवा में शामिल होकर जरूरतमंदों के बीच में वितरण किया। 

तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्र द्वारा मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा का स्वागत किया गया। अस्सी घाट पर पहुंचे मनोज तिवारी ने कहा कि इस घाट से हमारी यादें जुड़ी है इसी घाट पर बैठकर मैंने अपने संगीत जीवन की शुरुआत की थी और छात्र जीवन में हम लोग अस्सी घाट घूमने आया करते थे। आज की स्वच्छता और भव्यता अब काफी बढ़ गई है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी घाट पर फावड़ा चलाकर घाट की सफाई की थी। 

कपिल मिश्रा ने कहा कि आज मां गंगा के तट पर जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया। अस्सी घाट के तीर्थ पुरोहितों द्वारा किए जा रहे कार्यों का उन्होंने सराहना किया। उन्होंने कहा कि आप जब भी मैं बनारस में रहूंगा तो अस्सी घाट जरूर आऊंगा। उन्होंने कहा कि काशी बदल गई है और काशी का विकास हो रहा है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन, कृषि मंत्री बोले- खाद्यान्न उत्पादन में यूपी नंबर वन, अपनी जलवायु के मुताबिक योजना बनाएं राज्य 
CM योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना कृषि का सितारा: शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान
लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री के पास मिले 26 कारतूस, दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस में जांच के दौरान हुआ खुलासा
जेवर एयरपोर्ट पर उड़ानों को ‘सुरक्षा नियम’ का ब्रेक, CEO नागरिकता बना अड़ंगा, गृह मंत्रालय का सुरक्षा नियम में ढील से इनकार
खेती में एआई और ड्रोन तकनीक से मिल रहा अधिक लाभ, 'विकसित कृषि-विकसित भारत @2047' की ओर बढ़ते यूपी के कदम