बाराबंकी: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसी किशोरी, गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दरियाबाद/बाराबंकी, अमृत विचार। घर के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक किशोरी बुरी तरह झुलस गई। आनन फानन में परिजनों ने किशोरी को समुदाययिक स्वास्थ्य केंद्र मथुरानगर पहुँचाया जहां से किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

घटना से क्षुब्ध लोगो ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सोमवार को दरियाबाद कस्बे  के मोहल्ला मोहरियान निवासी मो. सगीर  के घर  बदोसराय थाना क्षेत्र के किंतूर निवासी गुलाम वारिश की 16 वर्षीय पुत्री साइन नूर रविवार को दरियाबाद कस्बे में हुये मेहंदी के जूलूस को देखने आयी थी। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे साइना नूर छत पर गयी थी। 

छत के ऊपर से गुजरी 33 /11  वोल्टेज के स्पर्श में आकर झुलस गई। चीख पुकार पर किसी ने सूखे डंडे के तार पर मारने से छूटी किशोरी को परिजन सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मथुरा नगर ले गये जहां डॉक्टरों ने प्रारम्भिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 

इस घटना से आक्रोशित लोगों ने दरियाबाद सफदरगंज मार्ग जाम कर धरने पर बैठ गये। सड़क जाम होने की सूचना पर दरियाबाद चौकी प्रभारी लालजी यादव ने पहुँच कर लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया है। लोगों ने घर के ऊपर से गुजरी लाइन को हटाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, जनता दर्शन में सीएम योगी ने 400 लोगों की सुनी फरियाद

संबंधित समाचार