Kanpur Murder : मामूली बात पर विवाद, स्कूल में सहपाठी ने छात्र की चाकू मारकर की हत्या, बैग में छिपाकर लाया था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सहपाठी ने छात्र की चाकू मारकर की हत्या।

कानपुर के बिधनू थानाक्षेत्र के स्थित प्रयाग इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के छात्र की सहपाठी ने गले में चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के बिधनू थानाक्षेत्र के न्यू आजाद नगर स्थित प्रयाग इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के छात्र की उसके ही सहपाठी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर उसने चाकू से कई वार कर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा, बिधनू थाने की फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंची। 

Kanpur Murder (1)

बैग से चाकू निकालकर किए ताबड़तोड़ वार

गंगापुर कॉलोनी यशोदा नगर निवासी जितेंद्र तिवारी प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में 15 वर्षीय बेटा नीलेंद्र तिवारी, बेटी राधिका तिवारी, पत्नी पूनम हैं। नीलेंद्र पड़ोस के ही प्रयाग विद्या मंदिर में 10 ए का छात्र था। बता दें कि, उसका सहपाठी से शनिवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तब साथी छात्रों ने बीच-बचाव करके  मामला शांत करा दिया था। सोमवार को दोनों छात्र स्कूल पहुंचे थे। इस दौरान एक दूसरे को देखकर दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। इस पर बैग में रखा चाकू निकालकर ने नीले नीलेंद्र पर कई वार किए। जिससे क्लास में चीख-पुकार मच गई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित

छात्र को खून से लथपथ देख स्कूल प्रशासन आनन-फाान में बिधनू सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इधर, हैलट अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। हैलट अस्पताल में परिजन भी पहुंच गए। बेटे का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।

वीडियो में बंधा दिखा हत्यारोपित छात्र

पुलिस ने स्कूल में पहुंचकर आरोपी छात्र से पूछताछ शुरू की है। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्र को तख्त के पाए से रस्सी से बांधा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने नीलेंद्र को क्यों मार दिया, इसका सटीक कारण अभी सामने नहीं आया है।

संबंधित समाचार