Kanpur News : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में लेटर बम, पसमांदा को रिझाने की मोदी की कोशिशों को झटका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में लेटर बम।

कानपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में लेटर बम। पसमांदा को रिझाने की मोदी की कोशिशों को झटका। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बासित के खिलाफ पत्र लिखा।

कानपुर, [महेश शर्मा]। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी और यूपी अध्यक्ष कुंअर बासित अली के बीच जंग खुलकर सामने आ गयी है। मोर्चा नेताओं की आपसी लड़ाई ने भाजपा के पसमांदा मुस्लिम कार्ड पर पलीता लगाने का काम किया है। जमाल ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को लिखे पत्र में बासित पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए उन्हें  पद से हटाने की मांग की है। 

Letter

Letter News

कहा तो यहां तक जा रहा है कि एक अगस्त से निकाली जाने वाली पसमांदा आने संवाद यात्रा इसी विवाद के चलते स्थगित कर दी गयी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पुनर्गठन होने तक यह यात्रा स्थगित रहेगी। पसमांदा मुसलमानों को पार्टी से जोड़ने के लिए इन सोशल इंजीनियरिंग की पहल खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद से की रही। कुल मुसमानों का 80४ पसमांदा मुसलमान है जो सीधे 65 लोकसभा सीटों पर चुनाव जिताने और हराने की हैसियत रखता है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की गुटबाजी का लोकसभा चुनाव 2024 पर पड़ सकता है। 

मोरचा के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों के बीच आपसी खींचतान का पत्र सामने आने से पार्टी के भीतर हो-हल्ला मचा है। अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का पत्र उस समय सामने आया है जब पसमांदा स्नेह यात्रा की तैयारी चल रही थी। भाजपा के यूपी अल्पसंखयक मोर्चा कार्यकर्ताओं में असंतोष का भी पत्र में जिक्र किया गया है।

जमाल ने यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को पत्र लिखकर अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली के दुर्व्यवहार की शिकायत की है। मंच पर गाली-गलौच तक का आरोप लगाया। उन्होने बासित अली के व्यवहार को राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बेहद अशोभनीय बताया है। बासित अली की अध्यक्षता में यूपी में संगठन प्रतिदिन खराब होने का भी आरोप जमाल सिद्दीकी ने लगाया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का आरोप है कि कई बार बैठक में बुलाने के बावजूद बासित अली नहीं पहुंचे,संगठन मंत्री से शिकायत करने के बाद अकड़ के साथ बैठक में बासित अली पहुंचे। पूर्व राष्ट्रपति कलाम साहब की पुण्यतिथि में आयोजित कार्यक्रम पर क्षेत्रीय अध्यक्ष उनका नाम लेना भूल गए थे। इसलिए क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक को गालियां दी।

भाजपा

जमाल सिद्दीकी राष्ट्रीय अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा)

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंअर बासित अली का कहना है कि उन्हें किसी पत्र की जानकारी नहीं है। बासित का कहना जमाल ही बताएं कि उन्होंने क्या पत्र जारी किया है। मुझे भी बाहर से मालूम हुआ है कि कोई पत्र चर्चा में है। उधर तमाम कोशिशों के बाद भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से संपर्क नहीं हो पाया।

बीजेपी र

कुंअर बासित अली (प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा)

 

संबंधित समाचार