हरदोई में चैयरमैन ने दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। 17 जुलाई से मनाये जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का समापन सोमवार को आरटीओ कार्यालय में हुआ। समापन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी को यातायात नियम पालन करने की शपथ दिलाई।
        
सोमवार को  सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर समापन का कार्यक्रम किया गया।  मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने सड़क दुर्घटना एवं सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित उपस्थित सभी बस/ट्रक/ऑटो-रिक्शा/ई-रिक्शा/टैम्पो /टैक्सी के यूनियन के पदाधिकारियों को जागरूक किया।  

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संजीव कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) दयाशंकर, संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) सुशील कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक हाकिम सिंह, सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग शरद कृष्ण, ने दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने, तेज गति से वाहन न चलाने, गलत दिशा से ओवरटेक न करने एवं वाहनों पर ओवरलोडिंग न करने के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। 

मुख्य अतिथि ने उपस्थित यूनियन के सभी पदाधिकारियों/चालकों/परिचालको को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमो का अनिवार्यता अनुपालन करने की शपथ दिलाने के साथ कार्यक्रम का समापन किया ।

ये भी पढ़ें -BHU News : बी वोक के छात्र फिर पहुंचे कुलपति आवास, शुरू किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

संबंधित समाचार