बस्ती : शादी का झांसा देकर लड़की से दुष्कर्म, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बस्ती । जनपद में शादी का झांसा देकर एक लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुबौलिया थाना पुलिस ने मामले में दो सगे भाइयों पर दुष्कर्म करने और धमकाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

लड़की ने तहरीर देकर बताया कि इसी थाना क्षेत्र के रहने वाले लड़के के साथ उसकी जान पहचान हुई, और बात आगे बढ़ी। इसके बाद उसने शादी करने का झांसा दिया। इसी बात का फायदा उठाकर उसने शारीरिक संबंध भी बनाया। लेकिन शादी के लिए जब कहती तो बार-बार बात को टाल जाता था। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी व उसके भाई ने अपशब्द भी कहे, और जान से मारने की धमकी भी दी।

दुबौलिया थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी हरिश्चंद्र व पंकज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें - लखनऊ : नो पार्किंग जोन में खड़े 354 वाहनों का चालान

संबंधित समाचार