Kannauj: नायब तहसीलदार के घर चोरी, पिस्टल-कारतूस ले गए चोर, सरकारी आवास में पड़ा था ताला, अवकाश पर गए थे अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में नायब तहसीलदार के घर चोरी।

कन्नौज में नायब तहसीलदार के आवास में घुसकर चोर उनकी पिस्टल व कारतूस समेत नगदी चुरा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

कन्नौज, अमृत विचार। नायब तहसीलदार के आवास में घुसकर चोर उनकी पिस्टल व कारतूस समेत नगदी चुरा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

हसेरन क्षेत्र के नायब तहसीलदार रतनेश कुमार तहसील परिसर में बने सरकारी आवास में रहते हैं। शनिवार व रविवार को अवकाश के कारण वह लखनऊ रह रहे परिवार के पास गए थे। वह अपनी पिस्टल व कारतूस आवास पर छोड़ गए थे। सोमवार की सुबह तहसील आए और दोपहर में आवास गए पर पहुंचे।

आवास का ताला नहीं खुला तो तोड़कर अंदर गए। वहां देखा कि आवास का सामान बिखरा पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो पीछे का दरवाजा खुला हुआ था। अलमारी देखी तो उसके अंदर रखी पिस्टल और करीब 90 कारतूस गायब थे। साथ ही करीब दस हजार की नगदी गायब थी।

उन्होंने घटना की जानकारी तहसीलदार व एसडीएम को दी। तहसीलदार के निर्देश पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। नायब तहसीलदार ने बताया कि उनकी पिस्टल कारतूस समेत नगदी चोरी हुई है।

संबंधित समाचार