Unnao News: गैंगस्टर के आरोपी की डुगडुगी पिटवाकर 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क, शूटरों से करवाई थी पत्रकार की हत्या
उन्नाव में डीएम के निर्देश पर गैंगस्टर एक्टर के आरोपी कन्हैया अवस्थी की 15 करोड़ की तीन संपत्तियां कुर्क हुई।
उन्नाव में डीएम के निर्देश पर गैंगस्टर एक्टर के आरोपी कन्हैया अवस्थी की 15 करोड़ की तीन संपत्तियां कुर्क हुई। सीओ सिटी और तहसीलदार ने कुर्क कराकर जब्ती की कार्यवाही की।
उन्नाव, अमृत विचार। डीएम के निर्देश पर पत्रकार शुभममणि की हत्या के मुख्य आरोपी व गैंगस्टर एक्ट के आरोपी शक्ति नगर निवासी कन्हैया अवस्थी, दिव्या अवस्थी की सोमवार को सीओ सिटी और तहसीलदार ने डुगडुगी पिटवाकर गलत तरीके से अर्जित की गई 15 करोड़ 6 लाख 68 हजार 5 सौ 82 रूपये़ की तीन अचल संपत्तियों कुर्की और संपित्त जब्त करने की कार्यवाही कराई है।
अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिये डीएम के निर्देश पर लगातार अभियान चलाकर भूमाफिया, गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर पर कार्यवाही की जा रही है। उसी के तहत गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कन्हैया अवस्थी उपरोक्त व उसकी पत्नी दिव्या अवस्थी के खिलाफ पुलिस ने पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की थी।
सोमवार को डीएम के निर्देश पर सीओ सिटी आशुतोष कुमार, तहसीलदार जीतेन्द्र सिंह, कोतवाली चंद्रकांत सिंह भारी पुलिस बल के साथ फोरलेन स्थित सुभाष नगर स्थित आनंद नगर मोड़ पहुंचे। जहां कन्हैया और उसकी मां सुमन के नाम से करीब 390 स्क्वायर मीटर जो लगभग तीन बिस्वा प्लाट है। वहां पर प्रशासन की ओर से डुगडुगी पिटवाई गई। जिसके बाद उसे कुर्क किया गया। जिसके बाद बिहारी मन्नीपुरम पुरुषोत्तम ज्वैलर्स के पीछे 475 स्क्वायर मीटर पर अधबने मकान पर कुर्की की कार्यवाही की गई।
सीओ ने बताया कि कन्हैया व उसकी पत्नी दिव्या अवस्थी व अन्य साथियों ने संगठित गिरोह बनाकर कटरी पीपर खेड़ा व आस पास सरकारी जमीनों व किसानों की जमीनों पर कब्जा कर लेना तभा आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से खरीदी गई जमीन की बिक्री कर धोखाधड़ी कर अवैध तरीके से धन कमाने का काम किया जाता है।
वहीं तसीलदार ने बताया कि तीनों संपत्तियों की बाजारू कीमत 15 करोड़ 6 लाख 68 हजार 5 सौ 82 रूपया है। इस जमीन को किसी भी प्रकार से खरदना और बेचना काननून अपराध होगा। गैंगस्टर के अन्य आरोपियों पर भी आगे कार्यवाही की जायेगी।
