बरेली: 50 लाख के लोन पर मिलेगा 20 फीसदी अनुदान, ऐसे करें आवेदन
बरेली, अमृत विचार। एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत सुनारी, बांस बेंत का रोजगार करने वाले उद्यमियों को सरकार 50 लाख के लोन पर 20 फीसदी का अनुदान दे रही है। प्रभारी उपायुक्त उद्योग अर्चना पालीवाल ने बताया कि ओडीओपी योजना के तहत जरी जरदोजी, सुनारी, बांस बेंत फर्नीचर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए निर्माण सेवा, व्यवसाय, स्वयं रोजगार के लिए बैंकों से वित्तीय ऋण लिया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत 25 लाख के ऋण पर 25 प्रतिशत, 50 लाख तक के ऋण पर 20 प्रतिशत, 50 लाख से अधिक ऋण पर 10 प्रतिशत या अधिकतम 20 लाख तक का अनुदान दिया जाएगा। आवेदन करने वालों की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी जरूरी है। बताया कि इच्छुक लोग वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: बारिश से मिली राहत, शुक्रवार तक होगी हल्की बारिश
