पीलीभीत: रफ्तार ने लीं दो और जान, ईको को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर..एक गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/बीसलपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर हाइवे पर वाहनों की तेज रफ्तार ने दो और जान ले लीं। हादसा सोमवार देर रात किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर के पास देर रात हुआ। ईको को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ईको सवार बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी  50 वर्षीय जहीर खान, 45 वर्षीय रियासत की मौत हो गई, जबकि उनके साथी अच्छे मियां घायल हो गए। ईको सवार कानपुर से लौट रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस छानबीन में जुट गई है।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: पति को मारने के लिए प्रेमी से मिलकर खाने में मिलाती रही नशीली गोली...जानिए पूरा मामला

 

संबंधित समाचार