नोएडा में महिला ने धाराप्रवाह बोले सुरक्षाकर्मियों को अपशब्द, पुलिस पहुंची तो किया समझौता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्धनगर, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक सोसाइटी के गार्डों को धाराप्रवाह अपशब्द बोलते दिखाई दे रही है। हालांकि अमृत विचार इस वायरल वीडियो की सत्यता को प्रमाणित नहीं करता है। 

मामला सोमवार का बताया जा रहा है। नोएडा की गार्डन ग्लोरी सोसाइटी के बी-3 टावर के 1702 नंबर फ्लैट में रहने वाली महिला कुछ सामान एक मिनी लोडर पर लेकर सोसाइटी के अंदर प्रवेश कर रही थी। इसपर गेट नंबर 3 पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने गाड़ी की एंट्री करने को कहा। बताया जा रहा है कि इस बात पर महिला बिगड़ गई। उसने वहां मौजूद गार्ड और उनके सुपरवाइजर को जमकर अपशब्द कहे। इस वीडियो को किसी ने शूट कर लिया और अब ये वायरल हो रहा है। 

बताया जा रहा है कि मंगलवार को वायरल वीडियो के संज्ञान पर सोसाइटी में पुलिस पहुंची। जिसके बाद किसी तरह की कार्रवाई ना करने की बात कहकर दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।     

ये भी पढ़ें -UP News: अतीक अहमद के बेटे उमर से जेल में पूछताछ करेगी एसटीएफ, जानें मामला

संबंधित समाचार