देहरादून: आज भारी बारिश का अलर्ट,  प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश बागेश्वर में तो नैनीताल में सबसे कम हुई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश में आज मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर में अन्य जिलों के मुकाबले अधिक बारिश होने के आसार हैं। उत्तराखंड में चार अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इधर गंगोत्री हाईवे सुबह धरासू बैंड के पास भूस्खलन और मलबा आने के कारण बंद हो गया था। जिसे करीब आठ बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया। इसके बाद हाईवे पर सुनगर में भारी मात्रा में मलबा आ गया। जिसके चलते हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रुकी हुई है। वहीं, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर यात्रा सुचारू है।

वहीं आंकडों पर नजर डालें तो पिछले दो माह में बागेश्वर में सबसे ज्यादा तो नैनीताल में सामान्य से कम बारिश हुई है। प्रदेश में जून-जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश बागेश्वर जिले में बारिश हुई। जबकि, नैनीताल में सबसे कम बारिश हुई। पूरे प्रदेश में सामान्य से 19 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जून-जुलाई में बागेश्वर में 1114.8 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 165 फीसदी ज्यादा है। सामान्य तौर पर बागेश्वर में 420.5 एमएम बारिश होती है। जबकि, नैनीताल में सबसे कम 537.4 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 35 फीसदी कम है। नैनीताल में सामान्य तौर पर 831.9 एमएम बारिश हुई। वहीं, देहरादून में सामान्य से 50 फीसदी अधिक 1093 एमएम बारिश हुई।

संबंधित समाचार