बरेली कॉलेज में छात्र के साथ मारपीट, मचा हड़कंप
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में अपनी सेकंड सेमेस्टर मिड टर्म की परीक्षा देने आए छात्र का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ छात्र नेताओं से विवाद हो गया। उस दौरान उन नेताओं ने छात्र के जमकर थप्पड़ जड़ दिए। वहीं इस दौरान छात्र की पिटाई से हंगामा मच गया। जब तक चीफ प्रॉक्टर अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे तब तक आरोपी छात्र गायब हो गए।
नवाबगंज के गंगवार कॉलोनी निवासी विशाल पुत्र नरेश जायसवाल बीए सेकेंड सेमिस्टर का छात्र है। आज वह अपनी हिस्ट्री की मिड टर्म की परीक्षा देने आया हुआ था। इस दौरान उसे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 2 छात्र नेताओं ने उसे गालियां देना शुरू कर दीं। जब उसने विरोध किया तो उसके कई थप्पड़ मारे। झगड़े की सूचना से कॉलेज कैंपस में हड़कंप मच गया। तुरंत ही चीफ प्रॉक्टर डॉ आलोक खरे मौके पर पहुंच गए लेकिन जब तक आरोपी छात्र फरार हो गए।
ये भी पढे़ं- बरेली: होमगार्ड के आतंक से दहशत में ग्रामीण, SSP से की शिकायत
