Hamirpur News : छह लाख की हेराफेरी की आशंका पर मांगा जवाब, सीएचसी अधीक्षक व कर्मचारियों में चल रही तनातनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में छह लाख की हेराफेरी की आशंका पर जवाब मांगा।

हमीरपुर में छह लाख की हेराफेरी की आशंका पर जवाब मांगा। सीएचसी अधीक्षक व कर्मचारियों में तनातनी चल रही। यह मामला सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

हमीरपुर, अमृत विचार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधीक्षक व कर्मचारियों के बीच जमकर तनातनी चल रही है। अधीक्षक ने सरकारी खाते में उप केंद्रों को भेजे जाने वाली करीब छह लाख की धनराशि चोरी से निकालने की आशंका जता ब्लाक लेखा प्रबंधक व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी से जवाब मांगा है। वहीं इसकी सूचना विभागीय अफसरों को भी दी है। यह मामला सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है। 

सीएचसी में अधीक्षक व कर्मचारियों के बीच जमकर नूरा कुश्ती चल रही है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.डीएम नायक ने स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद व ब्लाक लेखा प्रबंधक मजीद अहमद पर बाउचर नंबर 2023- 24 /28 से 165000 की धनराशि, बाउचर नंबर 25 से 222000 की धनराशि व बाउचर नंबर 27 से 119109 की धनराशि का ऑनलाइन भुगतान करने के प्रयास का आरोप लगा

विभागीय अफसरों को सूचना दी है। वहीं दोनों कर्मचारियों से जवाब सवाल किया है। ब्लाक लेखा प्रबंधक मजीद अहमद व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद का कहना है कि अधीक्षक के निर्देश पर ही वह सरकारी खाते से क्षेत्र की 26 ग्राम पंचायतों के खाते में ग्राम स्वच्छता समिति का 219109  तथा उप केंद्र व हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के 222000 की धनराशि को उनके सरकारी खाते में ट्रांसफर किया जा रहा था।

अधीक्षक ने किसी गलतफहमी के चक्कर में उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। जबकि इसका अंतिम भुगतान उन्हीं के द्वारा किया जाना है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.डीएम नायक का कहना है कि यह धनराशि कहां भेजी जा रहा थी। बस इतना ही कर्मचारियों से पूछा गया है, लेकिन वह जवाब नहीं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह मामला किसने वायरल किया है। इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

संबंधित समाचार