लखनऊ: आईएएस सुशील कुमार मौर्य का कोरोना से निधन, पीजीआई में चल रहा था इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक आईएएस ऑफिसर सुनील कुमार मौर्य की कोविड-19 से मौत हो गई। वो 53 साल के थे। मौर्य राज्य सरकार में विशेष सचिव के रूप में पदस्थ थे। सरकार ने उनको कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में नोडल ऑफिसर के तौर पर सोनभद्र से बरेली भेजा था। मौर्य को संजय गांधी …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक आईएएस ऑफिसर सुनील कुमार मौर्य की कोविड-19 से मौत हो गई। वो 53 साल के थे। मौर्य राज्य सरकार में विशेष सचिव के रूप में पदस्थ थे। सरकार ने उनको कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में नोडल ऑफिसर के तौर पर सोनभद्र से बरेली भेजा था।

मौर्य को संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में पिछले महीने भर्ती कराया गया था। कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद उनकी स्थिति धीरे-धीरे खराब होती गई। एक अधिकारी के मुताबिक, मौर्य को प्लाजमा थिरेपी भी दिया गया, लेकिन शरीर में ऑक्सीजन कम होती गई।

इस बीच, भाजपा सांसद कौशल किशोर और शिक्षाविद् जगदीश गांधी फिर से कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों कोरोना वायरस से उबरने के बाद फिर से संक्रमित पाए गए।

संबंधित समाचार