बरेली: सड़क पर पड़ी ईंटों से बताया खतरा, डीएम ने अतिक्रमण हटवाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बवाल के बाद फूंक-फूंक कर कदम रख रहे अफसर

फोटो- अशरफ खां छावनी में चौक के पास रखी ईंटें, इनसे खतरा बताकर हटाने की मांग की 

बरेली, अमृत विचार। जोगीनवादा में हुए बवाल के बाद प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। हर छोटी-बड़ी सूचना को गंभीरता से ले रहा है। इज्जतनर क्षेत्र में मिश्रित आबादी के बीच एक घर के सामने ईंटें रखी होने की जानकारी पर डीएम ने नगर आयुक्त को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। कुछ ही देर में नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवा दिया।

अशरफ खां छावनी में रिलायंस टावर के पास एक समुदाय की कम, जबकि दूसरे समुदाय की आबादी अधिक है। यहां चौक के पास ईंटे एकत्र हैं। इस संबंध में किसी ने डीएम को पत्र भेजकर बताया कि सड़क के मोड़ पर ईंटे एकत्र हैं। कुछ कहो तो लोगों की भीड़ गालियां देने लगती है।

आधी ईंटें हर समय सड़क पर रहती हैं। एक पक्ष के लोग बच्चों और लड़कियों को पत्थर मारते हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने नगर आयुक्त को प्रकरण देखने और प्रवर्तन टीम को मौके पर भेजकर अतिक्रमण हटवाने को कहा। इस पर प्रवर्तन दल के साथ जयपाल पटेल ने ईंटों को मौके से हटा दिया। इस दौरान किसी ने कोई आपत्ति नहीं की।

यह भी पढ़ें- बरेली: सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करना युवकों को पड़ा महंगा, पांच गिरफ्तार

संबंधित समाचार