कमजोर हाजिर मांग से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कमजोर हाजिर मांग के बाद कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को कच्चा तेल की कीमत 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,690 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अगस्त माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 7 रुपये या 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,690 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 11,304 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.24 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.67 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 85.56 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें- बारिश से तबाही का जायजा लेने गडकरी पहुंचे कुल्लू, बाढ़ पीड़ितों से भी मिले 

संबंधित समाचार