मुठभेड़ के बाद बब्बर खालसा के दो आतंकवादी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने मुठभेड़ के बाद आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के दो आतंकवादियों को यहां से गिरफ्तार किया है। विशेष सेल के अधिकारी ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान भूपेंदर ऊर्फ दिलावर सिंह तथा कुलवंत सिंह के रूप में हुई है जो पंजाब के लुधियाना के …

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने मुठभेड़ के बाद आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के दो आतंकवादियों को यहां से गिरफ्तार किया है।

विशेष सेल के अधिकारी ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान भूपेंदर ऊर्फ दिलावर सिंह तथा कुलवंत सिंह के रूप में हुई है जो पंजाब के लुधियाना के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से छह पिस्तौल और 40 कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि ये दोनों पंजाब में कई मामलों में वांछित हैं।

संबंधित समाचार