भोलेनाथ की भक्ति में डूबे Sanjay Dutt, सावन के मौके पर की शिव की पूजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने सावन के मौके पर अपने घर पर भोले नाथ की पूजा की। संजय दत्त ने अपने घर पर शिव पूजा का आयोजन किया। संजय दत्त ने पूजा की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।

इन फोटो में संजय दत्त अपने घर की छत पर दिखाई दे रहे हैं। संजय दत्त ने बड़े ही विधि- विधान के साथ पूजा पाठ की। फोटोज में उनके साथ कई पंडित भी दिखाई दे रहे हैं। 

एक फोटो में संजू दत्त , बाबा भोलेनाथ की शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए नजर आए। संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आज शानदार शिव पूजा की। धन्यवाद @श्रीउदयाचार्यजी। 

ये भी पढ़ें:- पूजा बनना आसान नहीं था... ड्रीम गर्ल 2 के लिये कमल हसन और गोविंदा से ली प्रेरणा: आयुष्मान खुराना

संबंधित समाचार