देश में नफरत की आग को हवा दे रही है भाजपा : अखिलेश यादव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पूरे देश में नफरत की आग फैला रही है। बुधवार को जारी बयान में सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक एजेण्डे के लिए सामाजिक सदभाव को बिगाड़ रही है। नफरत की आग फैलाना और समाज को बांटना ही भाजपा का मॉडल है। भाजपा शांति और विकास की दुश्मन है। 

उन्होने कहा कि मणिपुर से लेकर हरियाणा तक भाजपा शासित राज्य जल रहे हैं। बरेली में दंगा कराने की साजिश हुई। भाजपा सरकार दंगाइयों को शह देती है और कानून व्यवस्था बनाने वाले अधिकारियों को दंडित करती है। सपा अध्यक्ष ने हरियाणा वासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील है। उन्होंने कहा कि जनता किसी भी राजनीतिक साजिश और अफवाहों से सजग और सतर्क रहते हुए अपना भाईचारा बनाए रखें। हरियाणा की हिंसा मणिपुर के बाद डबल इंजन सरकार की नाकामी का एक और उदाहरण है। सरकार के रूप में भाजपा का इंजन फेल रहा। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ : CM योगी ने देखा वाराणसी और गोरखपुर का प्रेजेंटेशन, दिए निर्देश

संबंधित समाचार