गोंडा : 20 लाख रंगदारी की धमकी भरी चिट्ठी मिलने से हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, गोंडा । कोतवाली मनकापुर क्षेत्र निवासी कृष्ण गोपाल शुक्ल के पास बुधवार को 20 लाख रूपये रंगदारी सहित धमकी भरी चिट्ठी डाक के माध्यम से आने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

पत्र में लिखा है कि "श्रीमान कृष्ण गोपाल शुक्ला जी आपको सूचित किया जाता है कि आपको जितना नौटंकी करना था कर लिया फर्जी चोरी का नाटक अच्छी तरह खेला हमें अच्छा लगा और पता चल गया कि कितना धन आपके पास है। अतः आप 20 लाख रुपया कैश बैग में डालकर 5.8.2023 को 1:30 बजे नई देवी मंदिर के पास भेजवा दो खुद अपने हाथ से और किसी से कोई मदद मत लेना न ही पुलिस को सूचना देना।

पैसा तैयार करके अपने घर के सामने 5.8.23 को 10:00 बजे हरा कपड़ा बांधकर लटका देना ऐसा न करने पर आपके पुत्र राहुल राज को मुर्दा करके आपके पास भेज देंगे और आपने जो हत्या व चोरी करवाई थी उसका भी भांडा फोड़ देंगे। और तुम दोनों भी मारे जाओगे" छिट्ठी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जिसकी सूचना पुलिस को मिली जो जांच पड़ताल में जुटी है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - बाराबंकी : दो बाइकों की आमने सामने टक्कर, एक की मौत, एक घायल

संबंधित समाचार