बाराबंकी : दो बाइकों की आमने सामने टक्कर, एक की मौत, एक घायल
अमृत विचार, बाराबंकी । दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर से एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कोठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवगहना दिघाव गांव के बीच नटवीरन मोड़ के सामने बुधवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक बाइक सवार अखंड प्रताप सिंह निवासी नसीरपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार युवक पर पडरावा गांव निवासी शिव बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों की मदद से घटना की जानकारी डायल 108 पर, और पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी कोठी पहुंचाया, जहां पर शिवबालक की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें डॉक्टरों ने बाराबंकी जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कोठी थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया अखंड प्रताप की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, शिवबालक को कोठी से बाराबंकी के लिए रेफर कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें - बाराबंकी : मेवात में हिंदुओं पर हुए आत्मघाती हमले के विरोध में विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं में उबाल
