बरेली: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में बरेली जोन फिर प्रदेश में नंबर वन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में बरेली जोन ने एक बार फिर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। हालांकि बरेली रेंज 14वें स्थान पर पहुंच गया जबकि मुरादाबाद रेंज ने स्थिति बरकरार रखी है। मुरादाबाद रेंज को प्रथम स्थान मिला है।

एडीजी जोन पीसी मीना के अनुसार जुलाई में बरेली जोन को कुल 140 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 139 का निस्तारण कर दिया गया। इसी के चलते जोन को प्रथम स्थान मिला। जोन स्तर पर बेहतर काम के लिए इंस्पेक्टर हरचरन सिंह, दरोगा सतेंद्र कुमार और सिपाही कली पांडेय को एडीजी ने सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें- पांच अगस्त को बरेली आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, तैयारियों में जुटे अधिकारी

संबंधित समाचार