प्रयागराज : फाइनेंस कंपनी कर्मचारी ने खुद ही कराई थी लूट, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, प्रयागराज । औद्योगिक क्षेत्र स्थित तेंदुवावन गांव में मंगलवार शाम फाइनेंस कंपनी कर्मचारी के साथ एक लाख 80 हजार रूपये की लूट का पर्दाफाश स्थानीय पुलिस व एसओजी यमुना नगर टीम ने दूसरे दिन बुधवार को ही कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एक लाख 65 हजार रूपये समेत लूटे गए अन्य सामान बरामद कर लिया। 

एकौनी खड़ीहान, कौंधियारा निवासी सूरज कुमार बिंद पुत्र राकेश बिंद हाल पता एरिया कॉलोनी नैनी भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड में संगम मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वह मंगलवार शाम अपने कार्य क्षेत्र के चार केंद्रों पर मीटिंग कर किस्त का रूपये एकत्र करके बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में औद्योगिक क्षेत्र थानांतर्गत मटियारी तेंदुवावन मोड़ पर दो बाइक पर सवार तीन लोगों ने रोक लिया और कलेक्शन की धनराशि 180620/- रूपये व टैबलेट, बायो मैट्रिक मशीन और सीजीटी अमाउंट 335 रूपये लेकर भाग गये थे।

घटना के बाद सूरज ने अपने अधिकारियों और 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कंपनी और पुलिस के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। मामले में कंपनी के पीडीए त्रिवेणी नगर, नैनी स्थित शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार पुत्र प्यारे लाल निवासी चिरौड़ी, पोस्ट बगई खुर्द, फूलपुर की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया। डीसीपी यमुना नगर के मुताबिक विवेचना से यह तथ्य प्रकाश में आया कि सूरज कुमार बिन्द का खर्चा, घूमना फिरना व मौजमस्ती करना काफी ज्यादा है। इसी बात से उस पर शक हुआ।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले गए तो घटना के समय रूपये वाला बैग उसके पास नहीं दिखा। कड़ाई से पूछताछ की गई तो सच सामने आ गया। सूरज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक लाख 65 हजार रूपये, एक टैबलेट, एक मोबाइल फोन, बायो मैट्रिक मशीन, दो नोटपैड , घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व अन्य सामान बरामद कर लिया गया।

ये भी पढें - प्रयागराज : दुष्कर्म के वास्तविक मामले अब अपवाद; प्रायः यौन अपराधों के झूठे मामले दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता