बिजनौर: गुलदार ने किसान को मार डाला, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ की नारेबाजी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नजीबाबाद, अमृत विचार। क्षेत्र में नरभक्षी गुलदार का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार दोपहर कोतवाली देहात क्षेत्र के सिकंदरपुर के जंगल में खेत से काम कर रह लौट रहे गुलदार ने किसान पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। मौके की नजाकत को भापकर वन विभाग के अधिकारी भी रफूचक्कर हो गए।

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी ब्रह्मपाल (60) बुधवार सुबह अपने साथ चार मजदूरों को लेकर खेत पर काम करने गया। दोपहर में वह मजदूरों के साथ घर वापस आ रहा था। तभी वह थोड़ा पीछे रह गया। बताया जाता है कि जब मजदूर गांव में पहुंच गए और किसान ब्रह्मपाल नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू की।

ब्रह्मपाल सिंह का शव खेत में एक साइड पर पड़ा हुआ मिला। शव को गुलदार ने क्षत-विक्षत कर दिया था। नरभक्षी गुलदार के हमले से मौतों का सिलसिला ना रुकने पर ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने हाईवे जाम करते हुए वन विभाग के खिलाफ खूब नारेबाजी की। गुस्साए ग्रामीणों की नजाकत को भापकर वन विभाग के अधिकारी भी मौके से चले गए। ग्रामीणों का आरोप था कि जब गुलदार की मौत हो चुकी है तो फिर हमले रुकने का नाम क्यों नहीं ले रहे हैं।

सवालों के घेरे में वन विभाग
मंगलवार को तेलीपुरा के जंगल से अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गुलदार के मारे जाने को लेकर वन विभाग की ओर से दावा किया गया था। बताया गया था कि गुलदार के पग चिह्न गुलदार से मिलते हैं, जिसको लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि नरभक्षी गुलदार की मौत हो चुकी है। अगले दिन ही एक और 60 वर्षीय बुजुर्ग की गुलदार के हमले से मौत हो जाने पर वन विभाग सवालों के घेरे में आ गया है।

यह भी पढ़ें- बिजनौर: गंगा जल लेने जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

संबंधित समाचार