औरैया: तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंदा, मौत
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंद दिया, हादसे में उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली खड़ा कर दिया है। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री समस्तीपुर मंडल के 12 स्टेशनों के आधुनिकीकरण कार्य का करेंगे शिलान्यास
