Amarnath Yatra: अमरनाथ के लिए 1100 श्रद्धालुओं का 32वां जत्था जम्मू से रवाना, इस दिन समाप्त होगी यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। कड़ी सुरक्षा के बीच 1100 से अधिक श्रद्धालुओं का 32वां जत्था अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए बृहस्पतिवार को जम्मू के आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक जुलाई से अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से अब तक 4.3 लाख से अधिक तीर्थयात्री 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के भगवती नगर शिविर से रवाना हुए 1,198 तीर्थयात्री के जत्थे में 1,023 पुरुष, 116 महिलाएं, 58 साधु और एक बच्चा शामिल हैं। ये सभी 43 वाहनों के काफिले में बालटाल और पहलगाम के आधार शिविरों के लिए रवाना हुए। यह यात्रा 31 अगस्त को समाप्त होगी।

ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा: जम्मू से 984 तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना

संबंधित समाचार