Pakistan: भूमि विवाद को लेकर दो समूहों के बीच गोलीबारी, चार लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में दो समूहों के बीच गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना प्रांतीय राजधानी क्वेटा में हुई जहां बुधवार रात दो समूहों के सदस्यों के बीच भूमि विवाद को बहस छिड़ गयी जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं।

पुलिस ने बताया कि दोनों समूह शहर के प्रभावशाली परिवारों से थे जो भूमि विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए। गोलीबारी में कई लोग घायल भी हुए हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की जांच के लिए पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

ये भी पढ़ें:- VIDEO : मिलियन क्लब में शामिल हुआ अक्षरा सिंह का बोलबम गीत 'AKSHARA BUM' 

संबंधित समाचार