रायबरेली : पैर फिसलने से तालाब में डूबकर हुई वृद्ध की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली । घर के पीछे लघु शंका करने गया अधेड़ पैर फिसलने से  तालाब में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। काफी देर बाद उसका शव तालाब से निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नया पुरवा का है। गांव के रहने वाले राम प्रसाद गुप्ता ( 60 वर्ष ) पुत्र स्व. राम दुलारे गुरुवार की सुबह अपने घर के पीछे लघुशंका करने गए थे। उनके घर के पीछे एक विशाल गहरा तालाब है। जहां लघुशंका करते समय अचानक उनका पैर फिसला और वह गिरकर गहरे तालाब में डूब गए।

घटना के समय वहां आसपास कोई नहीं था। इसलिए तत्काल मामले की जानकारी किसी को नहीं हो पाई। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद परिजन जब घर के पीछे पहुंचे तो तालाब में उनका शव उतरा रहा था। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोरगुल सुनकर गांव के अन्य लोग भी तालाब पर पहुंचे और गांव के कुछ साहसी युवकों ने तालाब में कूदकर शव को बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

उसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मृतक के बेटे राजेश गुप्ता ने सूचना दी है कि उनके पिता की तालाब में डूबकर मौत हुई है। जिसके आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - बहराइच : पेड़ के नीचे दबकर युवक की मौत, एक घायल

संबंधित समाचार