कंजक्टिवाइटिस : सीतापुर में बढ़े आई फ्लू के मरीज, पढ़िए बचाव के लिए डॉक्टर की ये जरूरी सलाह 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। सीतापुर का आंख अस्पताल की ख्याति विदेशों तक है। कुछ दिनों से यहां पर आई फ्लू के मरीजों की तादाद अचानक से बढ गई है। आलम यह है कि रोजाना 40 से 50 आई फ्लू से प्रभावित मरीज यहां पर इलाज के लिए आ रहे हैं। बरसात के मौसम में कई सारी बीमारी और संक्रमणों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अचानक आई फ्लू के बढ़ते मामलों ने सरकारी व निजी अस्पतालों में आंख से जुड़ी बीमारी को लेकर काफी भीड़ पहुंच रही है। तेजी से फैल रहे वायरस आंखों में एक तरह के इंफेक्शन देखने को मिल रहा हैं। आज कल हर दिन अस्पताल में आई फ्लू के मरीजों की तादाद अस्पतालों में तेजी से बढ़ रही है।

सीतापुर आंख अस्पताल की सीनियर डाक्टर अर्पिता बताती है कि बरसात के मौसम में गर्मी और उमस के कारण यह बीमारी फैल रही है। इसके अलावा तमाम तरह के संक्रमणों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अचानक आई फ्लू के बढ़ते मामलों ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। थोड़ी सी सावधानी से इंसान इस पर काबू पा सकता है।

25 (53)

यह बरतें सावधानियां
डाक्टर अर्पिता ने बताया कि हाथों को दिन में क‌ई बार साबुन से धुलना चाहिए।बार बार अपनी आंखें हाथ से ना रगड़े उन्होंने बताया कि अगर घर में किसी को यह परेशानी है तो वह अपने आप को आईसोलेट कर ले। और अपनी टावल चादर सहित अन्य चीजों को अलग रखे। अगर लगता है कि आंख में समस्या आ रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है। फ़ौरन डाक्टर की सलाह लें। डाक्टर अर्पिता ने बताया कि देखने से यह बीमारी नहीं होती है।

ये भी पढ़ें -सावन विशेष : शिव को प्रिय है नैमिषारण्य, देवदेवेश्वर नाम से हैं विराजमान - मथानी छूने से पूरी होती है मुराद

संबंधित समाचार