हरदोई : नहर में नहाने गया युवक पानी में डूबा, हो रही तलाश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुरसा / हरदोई, अमृत विचार। गर्मी से निजात पाने के लिए अपने रिश्तेदारों के साथ नहर में नहाने गए युवक का पैर फिसल गया। जिससे वह तेज बहाव में डूब गया। युवक को ढूंढने के प्रयास देर रात तक चलते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम कमरौली निवासी पप्पू शुक्ला का 18 वर्षीय पुत्र शानू अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ गुरुवार की शाम लगभग 5  बजे गांव के किनारे निकली नहर में नहाने गया था। जब सभी नहा रहे थे तभी अचानक शानू का पैर फिसल गया। वह तेज बहाव में चला गया ,नहा रहे युवकों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव के आगे वह सफल नहीं हो सके। घटना के बाद वहां पर चीख-पुकार मच गई , ग्रामीणों ने युवक को ढूंढने का प्रयास किया ,लेकिन सफल नहीं रहे।

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गोताखोर व जाल के साथ मौके पर पहुंच गए। देर रात तक डूबे युवक का पता लगाने का प्रयास किया जाता रहा। गौरतलब हो कि बारिश के चलते इन दिनों नदियों में पानी बढा हुआ है। जिसकी वजह से नहरों में भी बहाव तेज है। नहर विभाग ने कई जगह पर नहर में नहाने की चेतावनी भी अंकित कराई है। इसके बावजूद नहरों के किनारे रहने वाले लोग चेतावनी को दरकिनार कर नहा रहे हैं, इसके चलते घटनाएं बढ़ रही हैं।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : केजीएमयू में हादसा, चौथी मंजिल से गिरा बच्चा, हालत गंभीर

संबंधित समाचार