अगर भड़काया माहौल… तो जाओगे जेल, Haryana के नूंह में हिंसा के बीच Kanpur में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नूंह में हिंसा के बीच कानपुर में पुलिस अलर्ट।

हरियाणा के नूंह में हिंसा के बीच कानपुर में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड़ पर रहा। पुलिस ने संवदेनशील इलाकों में गश्त की।

कानपुर, अमृत विचार। हरियाणा के नूंह में शोभायात्रा निकालने के दौरान भड़की हिंसा में छह लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग घायल हो गए। बता दें कि लगातार हिंसा भड़क रही है। प्रदर्शनकारी आगजनी कर रहे है। इन सबके बीच पुलिस करीब 186 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है। वहीं, कानपुर में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बेकनगंज, कर्नलगंज, जाजमऊ समेत कई संवेदनशील इलाकों में पुलिस के जवानों ने गश्त की। 

परेड सद्भावना चौकी से निकाला गया फ्लैग मार्च

लगातर हिंसाओं के बीच शहर में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन सर्तक रहा। पुलिस के जवानों ने परेड सदभावना चौकी से फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस के जवान माइक से लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते रहे।

खुफिया विभाग सतर्क, संदिग्धों पर नजर

नूंह में हिंसा भड़कने के बाद शहर में भी खुफिया विभाग सतर्क हो गया। पुलिस ने भी संवेदनशील इलाकों में गश्त और चौकसी बढ़ा दी है। उधर, सोशल मीडिया के साथ पुलिस संदिग्धों पर भी नजर बनाए हुए है। इसके अलावा दंगे को लेकर अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या फिर भड़काऊ पोस्ट अपलोड़ करने वालों पर नजर रखी जा रही है।

अगर भड़काया माहौल… तो जाओगे सलाखों के पीछे

नूंह दंगे को लेकर जुमे की नमाज के दिन शहर में पुलिस अधिकारियों ने थानेदारों को हर थाने के संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि माहौल भड़काने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज