मोदी सरनेम मामला : सुप्रीम फैसले को कांग्रेसियों ने बताया नफरत पर मोहब्बत की जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। मानहानि के मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से राहुल गांधी की सजा पर रोक के फैसले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने इस सुप्रीम फैसले को नफरत पर मोहब्बत की जीत करार दिया है।

सुप्रीम कोर्ट की ओर से राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने का समाचार मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पहुंच गए और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कहा कि राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाकर सुप्रीम कोर्ट ने न्याय के भरोसे को और मजबूत किया है। राहुल की लोकप्रियता से बौखलाई भाजपा की ओर से अपनाए गए सभी हथकंडे का जवाब देश की न्यायपालिका और सम्मानित जनता देगी।

जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने फैसले को नफरत पर मोहब्बत की जीत करार देते हुए कहा कि राहुल गांधी जन नेता है। भाजपा के किसी षडयंत्र से कांग्रेस और राहुल झुकने व डरने वाली नहीं है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास शर्मा, राम अवध, अशोक कनौजिया, शीतला पाठक, रामेंद्र त्रिपाठी, अनिल तिवारी, चंचल सोनकर, रोहित यादव, वीरेंद्र सैनी, मदनलाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : कैटमरैन और जेटी बोट से निहार सकेंगे घाटों की सुंदरता

संबंधित समाचार