बाजपुर: पत्नी पर प्रेमी के साथ फरार होने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसका विवाह वर्ष 2016 में सिरसमा चौराहा मुरादाबाद उप्र निवासी एक युवती से हुआ था और वर्तमान में उसके दो बेटी व एक बेटा हैं। आरोप है कि उसकी पत्नी आए दिन बिना किसी बात के लड़ाई-झगड़ा करती है तथा बच्चों का ध्यान भी नहीं देती।

इतना ही नहीं पत्नी उस पर पांच लाख रुपये मांगने के साथ ही तलाक देने का दबाव बना रही है। ताकि दूसरी शादी कर सके। 8 अप्रैल 2023 को उसका पत्नी से झगड़ा हो गया था जिसके चलते वह दो छोटे बच्चों को लेकर बिना बताए एक युवक के साथ घर से गायब हो गई है तथा घर में रखे 20 हजार रुपये भी निकाल ले गई है। वहीं समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था, अलबत्ता पुलिस ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

संबंधित समाचार