हरदोई : कोचिंग से लौट रही छात्रा को डंपर ने मारी टक्कर, मौत
साण्डी/ हरदोई, अमृत विचार। कोचिंग से पढ़ कर घर वापस घर रही छात्रा को तेज़ रफ्तार डंपर ने सामने से ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी वहीं पर मौत हो गई। इसका पता होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
बताया गया है कि कस्बे के मोहल्ला गंगानगर निवासी रामफेरे की 16 वर्षीय पुत्री दीक्षा दसवीं की छात्रा थी। शुक्रवार को वह कोचिंग पढ़ कर घर वापस लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में पावर हाउस के पास एक तेज़ रफ्तार डंपर ने उसे ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे दीक्षा की वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होने से वहां मची अफरा-तफरी के बीच डंपर का ड्राइवर मौका पाते ही भाग निकला। इसका पता होते ही दीक्षा के घर वाले रोते-बिलखते हुए दौड़ पड़े। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए हादसे की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें -मोदी सरनेम मामला : कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बांटी मिठाई, कहा - सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं
