मंडलायुक्त ने छात्र-छात्राओं के साथ किया पौधरोपण, कहा - जनता के जुड़ने से आएगी अभियान में जान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पौधरोपण अभियान में जान तभी आएगी जब लोग जुड़ेंगे। इसलिए लोगों की सहभागिता बहुत महत्वपूर्ण है। यह बातें मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने पौधरोपण करते हुए कही और लोगों को पर्यावरण का संदेश दिया।

शुक्रवार को मंडलायुक्त ने शहर में लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के साथ पौधरोपण किया। गोमती नगर स्थित अंबेडकर पार्क में पारिजात का पौधा लगाया। इसके बाद हुसैनाबाद पिक्चर गैलरी पार्क व खनन निदेशालय में पौधरोपण किया। पिक्चर गैलरी पार्क में छात्रा-छात्राओं व वरिष्ठ नागरिकों ने सहभागिता की। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पौधे बांटे गए। 

मंडलायुक्त ने कहा कि पेड़ प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन है। पौधा लगाने से असंख्य जीव-जन्तुओं के जीवन का उद्धार होता है। कोई चीज हरी-भरी तभी रह सकती है जब उसे स्वच्छ रखा जाए। पौधरोपण अभियान में जान तभी आएगी जब समस्त जनता जुड़ेगी। जिले में अभियान के तहत 31 लाख पौधे रोपे गए हैं। इन पौधों का रख-रखाव बच्चों की तरह करें। उन्होंने पौधरोपण महाभियान-2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिए।

ये भी पढ़ें -मोदी सरनेम मामला : कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बांटी मिठाई, कहा - सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं

संबंधित समाचार