MJPRU: बीएससी और एमएससी नर्सिंग की परीक्षा सात केंद्रों पर होगी, जानिए डिटेल्स
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग, पैरामेडिकल और एमएससी नर्सिंग की मुख्य और पूरक परीक्षा 2023 के केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। 10 अगस्त से शुरू हो रही परीक्षा के लिए 16 कॉलेजों के सात केंद्र बनाए गए हैं। बरेली में दो केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के मुताबिक गंगाशील स्कूल ऑफ नर्सिंग, ज्योति काॅलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी, केशलता नर्सिंग काॅलेज, एसआरएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज, श्री राममूर्ति स्मारक काॅलेज ऑफ नर्सिंग, बरेली इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल सांइस और कर्तिका नर्सिंग काॅलेज का परीक्षा केंद्र लोटस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट होगा। इसके अलावा राजश्री नर्सिंग इंस्टीट्यूट का केंद्र राजेन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय मीरगंज होगा। इसके अलावा शाहजहांपुर में एक, मुरादाबाद में दो, बिजनौर में एक और अमरोहा में एक केंद्र बनाया गया है।
बीएससी, एमएससी नर्सिंग के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई
विश्वविद्यालय ने बीएससी और एमएससी नर्सिंग के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक बीएससी नर्सिंग प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष (बैच 2017, 2018, 2019, 2020), बीएससी पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (बैच 2019 एवं 2020) एमएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष (बैच 2019 एवं 2020) और बीएससी पैरामेडिकल (बैच 2018, 2019, 2020 ) प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के संस्थागत / भूतपूर्व / पूरक परीक्षा 2023 के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 25 जुलाई थी। छात्रहित में तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र 5 अगस्त तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे और 6 अगस्त तक भरे हुए फॉर्म कॉलेज में जमा करने होंगे।
पीएचडी कोर्स वर्क के परीक्षा फॉर्म आज से भरे जाएंगे
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी कोर्स वर्क के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित कर दी है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा वर्ष 2023 के परीक्षा फॉर्म 5 अगस्त से ऑनलाइन भरे जाएंगे। छात्रों को विश्वविद्यालय के पोर्टल पर 15 अगस्त तक फॉर्म भरने होंगे। कॉलेज में भरे हुए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त है।
यह भी पढ़ें- बरेली: बीएमएम पर रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में शुरू हुई जांच, जानिए पूरी खबर
