बरेली: 10 सितंबर को होगा आईएमए का चुनाव, तैयारियां शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आईएमए के आगामी चुनाव को लेकर हुई इलेक्शन कमेटी की बैठक

बरेली, अमृत विचार। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बरेली की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को आईएमए भवन में अध्यक्ष कार्यालय में इलेक्शन कमेटी की बैठक कमेटी चेयरमैन डॉ. सतेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें चुनाव 10 सितंबर को कराए जाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर कमेटी में शामिल पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. विमल भारद्वाज और डॉ राजेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।

वरिष्ठ नागरिकों का रुझान बढ़ाने पर मंथन
आईएमए अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी ने बताया कि लगभग सभी पदाधिकारी और सदस्य चुनावी यज्ञ में आहुति देते हैं। किसी कारणवश वरिष्ठ नागरिक की संख्या कम रहती है, आगामी चुनावी उत्सव में वरिष्ठ नागरिक सदस्यों की शत प्रतिशत भागीदारी बढ़ाने को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: बीएमएम पर रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में शुरू हुई जांच, जानिए पूरी खबर

संबंधित समाचार