Bareilly: इज्जतनगर मंडल के तीन स्टेशनों का प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

इज्जतनगर डीआरएम रेखा यादव ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वर्चुअली देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों का ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत के शिलान्यास करेंगे।

बरेली सिटी स्टेशन समेत इज्जतनगर मंडल के 17 स्टेशनों का चयन योजना के तहत किया गया है। इनमें कई पर काम शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री रविवार को लालकुआं, फर्रुखाबाद और कासगंज रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। डीआरएम कार्यालय सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव ने बताया कि कासगंज स्टेशन को 33 करोड़, फर्रुखाबाद स्टेशन को 21 करोड़, लालकुआं स्टेशन को 24 करोड़ की अनुमानित लागत से पुनर्विकसित किया जाना है।

इनमें पार्किंग से लेकर, बुकिंग एरिया में बैठने की व्यवस्था, फसाड, प्लेटफार्म चौड़ा व ऊंचा करना, साफ-सफाई, स्टेशनों पर जनसुविधा केंद्र, बागवानी, स्वचलित सीढ़ियों के साथ लिफ्ट आदि सुविधाएं शामिल हैं। इस दौरान सीनियर डीसीएम रोहित गुप्ता, एडीआरएम राजीव अग्रवाल, एडीआरएम विवेक गुप्ता, आरपीएफ कमांडेंट ऋषि पाण्डेय आदि अधिकारी मौजूद रहे। वहीं इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक, सांसद, स्वतंत्रता सेनानियों की भी मौजूदगी रहेगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: 10 सितंबर को होगा आईएमए का चुनाव, तैयारियां शुरू

संबंधित समाचार