बरेली: बेटी की हत्यारोपी मां नाम बदलकर करती थी नौकरी, मोबाइल सीडीआर से खुला राज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोबाइल सीडीआर से खुला राज, ससुरालियों को फंसाने की थी बेटी की हत्या

बरेली/भमोरा, अमृत विचार। चार साल की मासूम की मौत के मामले में आरोपी मां की मोबाइल से कई चौंकाने वाले खुसासे हुए। हत्यारोपी मां ने कबूला किया कि ससुराल वालों को फंसाने के लिए बेटी की हत्या की थी। उसने बताया कि वह पति से विवाद के बाद गुड़गांव में नाम बदलकर नौकरी करती थी। वह चार चार मोबाइल नंबरों को चलाती थी उसके कई लोगों से संपर्क थे।

हत्यारोपी मां ने बताया कि पति दामोदर शुरू से ही उसे पसंद नहीं था, इसलिए उससे विवाद होता रहता था। इस बीच उसने हल्द्वानी में एक पुत्री को जन्म दिया कुछ समय बाद वह पुत्री को पिता शिवकुमार के पास छोड़ गुड़गांव नौकरी करने चली गई जहां वह पूजा नाम से नौकरी करने लगी।

इस दौरान उसके कई लोगों से संपर्क हो गए और वह देर रात तक उनके साथ बातचीत करती थी। तीन माह पूर्व छोटी बहन की शादी हो जाने पर पुत्री की िजम्मेदारी उसके ऊपर आ गई । जब पिता ने अपनी पुत्री की परवरिश खुद करने के लिए कहा जिस पर कमलेश ससुराल आ गई और पति दामोदर के साथ 10 दिन रही इस बीच उसकी दादी का निधन हो गया और वह मायके चली गई ।

31 अगस्त की शाम कमलेश ससुराल आ गई और अगले दिन दोपहर में बेटी प्रियंका के गले में पड़ी ताबीज से गला दबाकर ससुरालियों को फंसाने के उद्देश्य से हत्या कर दी। शुक्रवार को पुलिस ने मोबाइल पर मिले नंबरों की सीडीआर निकलवा कर गहनता से जांच की तो सामने आया की कमलेश एक शातिर किस्म की महिला है जो गुड़गांव में पूजा नाम से नौकरी कती थी जिसने अपनी आजाद जिंदगी जीने के लिए अपनी मासूम पुत्री की हत्या कर दी थाने बुला पूछताछ की गई तो कमलेश ने अपना इकबालिया जुर्म कबूल कर लिया थाना पुलिस ने कमलेश उर्फ पूजा को हिरासत में ले महिला थाने भेजा।

यह भी पढ़ें- बरेली: टिकट का ऑनलाइन पेमेंट लेने को तैयार नहीं कंडक्टर, यात्री परेशान

संबंधित समाचार