Chandrayaan 3: आज चंद्रमा की ऑर्बिट में जाएगा चंद्रयान, आखिरी कक्षा में किए बदलाव
आज शाम 7 बजे चंद्रयान चांद की ग्रैविटी वाले इलाके यानी चंद्रमा के ऑर्बिट में जाएगा। चंद्रयान 3 के इंजन को 20 से 25 मिनट के लिए ऑन किया जा सकता है ताकि वह सही कक्षा पकड़ सके।
ऐसा करने के बाद चंद्रयान जिस दिशा में धरती के चारों तरफ चक्कर लगा रहा था। चंद्रमा के चारों तरफ वह उल्टी दिशा में चक्कर लगाएगा। इस समय चंद्रयान-3 उसी रास्ते पर चल रहा है, जिस रास्ते पर चंद्रयान-2 गया था। बस आखिरी ऑर्बिट में बदलाव किया गया है।
यह भी पढ़ें- अनुच्छेद 370 का असर, जम्मू आधार शिविर से शनिवार के लिए अमरनाथ यात्रा स्थगित
