अलीगढ़ में Burning Train बनने से बची मुरी एक्सप्रेस ट्रेन, लगी आग
अलीगढ़, अमृत विचार। शनिवार सुबह मुरी एक्सप्रेस ट्रेन बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। ट्रेन की माल लादने वाली बोगी में आग लग गई,जिससे बोगी में रखा लाखों का सामान जल गया। रेल कर्मियों ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। बताया जा रहा है कि पार्सल वैगन में इलेक्ट्रॉनिक सामान लोड था जिसमें शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई।
तकरीबन डेढ़ घंटे के बाद पार्सल वैगन को अलग कर मुरी एक्सप्रेस को आगे रवाना किया गया। रेलकर्मियों के अनुसार आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन स्टाफ द्वारा किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें -आगरा : सब्जियों की लगातार आवक के बावजूद मनमाने दाम वसूल रहे फुटकर दुकानदार
