चार साल के लंबे इंतजार के बाद कपिल मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी ने दिल्ली इकाई का उपाध्यक्ष किया नियुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कपिल मिश्रा को चार साल के लंबे इंतजार के बाद शनिवार को पार्टी की दिल्ली इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। कपिल मिश्रा की नियुक्ति करने वाले दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उनका नाम इस सप्ताह की शुरुआत में घोषित पार्टी के नये पदाधिकारियों की सूची में था, लेकिन किसी कारण से इसकी घोषणा नहीं की जा सकी थी। 

आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके कपिल मिश्रा अगस्त 2019 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मतभेद सार्वजनिक होने के बाद दिल्ली भाजपा में शामिल हो गए थे। पिछले विधानसभा चुनाव में कपिल मिश्रा ने भाजपा के टिकट पर मॉडल टाउन निर्वाचन क्षेत्र से किस्मत आजमाई थी, जिसमें उन्हें 'आप' नेता अखिलेश पति त्रिपाठी से हार का सामना करना पड़ा था। 

यह भी पढ़ें- ओडिशा में गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की शुरुआत 

संबंधित समाचार