शाहजहांपुर: शिक्षा एक एकमात्र माध्यम, जिससे बनता है उन्नति का रास्ता: रजनी तिवारी
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कक्षा कक्षों के लोकार्पण कर किया मेधावियों का सम्मान
जलालाबाद/अल्हागंज, अमृत विचार। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा है कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जिससे व्यक्ति उन्नति का रास्ता अपना सकता है। शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान है। शिक्षा ही ऐसा माध्यम है, जिसके माध्यम से व्यक्ति शेर बन जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करें और इसके बाद देश और समाज की सेवा में लग जाएं।
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने शनिवार को तहसील क्षेत्र के गांव अल्हागंज स्थित न्यू ग्रेट स्कॉलर्स पीजी कॉलेज में कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया। इससे पहले कॉलेज के डायरेक्टर अंशुल मिश्रा, प्राचार्य डॉ. बीना मिश्रा व प्रबंधक मंजू मिश्रा आदि ने राज्यमंत्री, क्षेत्रीय विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को स्वागत किया। पश्चात समारोह में राज्य मंत्री ने कॉलेज के उदित दीक्षित, निशंक मिश्रा, अमन पाल, आयुष कुमार, अभिनय मिश्रा, आकाश शर्मा, अंकित राठौर, आफताब, ओमदत्त, अभिषेक कुशवाहा आदि मेधावी विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ अंक लाने पर मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हरिप्रकाश वर्मा व पूर्व विधायक कुंवर शरदवीर सिंह ने भी मेधावियों को पुरस्कृत किया। राज्य मंत्री ने मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अनिल गुप्ता, चेयरमैन शिवानी वर्मा, चंद्रेश गुप्ता, रामकिशोर वर्मा समेत ग्राम प्रधान व गणमान्यजन भी मौजूद रहे। कॉलेज स्टाफ में डॉ. बीसी दीक्षित, जितेंद्र कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह, ताजुद्दीन गोपाल, रोहित, विकास, किशन, सुशील मिश्रा, श्रवण मिश्रा आदि मौजूद रहे। संरक्षक आदित्य मिश्रा ने सभी आभार जताया।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: गोदाम में ताला लगाकर पार्षदों ने कर्मचारियों को बंधक बनाया
