अलीगढ़ में प्यार के आगे पति ने कुर्बान किया रिश्ता, प्रेमी को सौंपी अपनी पत्नी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। फिल्मों में तो हमने अक्सर ऐसा देखा है कि लव ट्रायंगल में कोई एक अपनी कुर्बानी देता है। लेकिन असल जिंदगी में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। हालांकि अलीगढ़ में ऐसा ही मामला देखने को मिला है। एक दिन पहले शनिवार को यहाँ गंगीरी चौराहे पर बड़ा मजमा लग गया। मिली जानकारी के अनुसार एक महिला अपने दो बच्चों के साथ प्रेमी के पास जाने की जिद पर अड़ गई। इस दौरान महिला का पति और कई गाँव वाले भी वहां मौजूद रहे। पति ने पत्नी को लाख समझाया लेकिन वो प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। हारकर पति ने उसकी बात मान ली और पत्नी को उसके प्रेमी के हाथ सौंप दिया। 

एक गांव की महिला अपने दो बच्चों के साथ घर से भागकर गंगीरी चौराहे पर पहुँच गई। पति को इस बात की भनक लगी तो वो भी पीछे -पीछे कई ग्रामीणों के साथ पहुँच गया। महिला को लेकर दोनों उसका हाथ पकड़कर खींचने लगे। महिला को काफी समझाया लेकिन वो जिद पर अड़ी रही। ये पूरी घटना थाने तक पहुँच गई। महिला का कहना था कि पति उसके साथ दुर्व्यवहार करता है,इसलिए वो उसके साथ नहीं रहना चाहती है। इसके बाद पति ने पत्नी को पुलिस के सामने हे प्रेमी के सुपुर्द कर दिया और वापस लौट गया। पूरी घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।   

ये भी पढ़ें -लखनऊ: केस वापस लेने की धमकी देकर युवक पर की फायरिंग, दो घायल

संबंधित समाचार