UP: कानपुर से अपह्रत छात्रा लखनऊ में युवक के साथ मिली घूमती, इंस्टाग्राम आईडी में कई रील, तीन माह पूर्व की थी कोर्ट मैरिज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में छात्रा के अपहरण ने लिया नया मोड़।

कानपुर में छात्रा के अपहरण ने नया मोड़ लिया। छात्रा अपने दोस्त के साथ लखनऊ में घूमते हुए मिली। इतना ही नहीं, बीते तीन माह पूर्व उसने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी।

कानपुर, अमृत विचार। आईआईटी रूड़की में चयनित छात्रा का शुक्रवार देर शाम अपहरण होने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि तीन माह पूर्व छात्रा ने बर्रा छह निवासी युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। पुलिस ने युवक की कुंडली खंगाली तो युवक की इंस्टाग्राम आईडी पर छात्रा के साथ उसकी कई रील सामने आईं।

छात्रा की तलाश में बर्रा, नौबस्ता, क्राइम ब्रांच समेत पांच टीमें लगी हुई हैं, लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सर्विलांस टीम को छात्रा की आखिरी लोकेशन शनिवार को श्याम नगर में मिली, जिसके बाद से उसका सुराग नहीं लग रहा है।

बर्रा थानाक्षेत्र निवासी युवक ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी बेटी का आईआईटी रूड़की में चयन हुआ था। शुक्रवार को छात्रा कर्रही स्थित पंजाब नेशनल बैंक गई थी,जिसके बाद उसका अपहरण हो गया। देर रात छात्रा का रोते हुए वीडियो पिता के मोबाइल पर आया, जिसमें उसका मुंह बंधा हुआ था। अपहरणकर्ताओं ने 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी।

पुलिस ने बैंक व घर के पास स्थित स्मृति पैलेस के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। बर्रा थानाध्यक्ष ने पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को पुलिस टीमों ने बर्रा बाईपास, सचान चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें छात्रा एक युवक के साथ पैदल जाते हुए दिखाई पड़ी।

प्रेम प्रसंग की दिशा में पुलिस ने जांच शुरू की तो मामले में एक नया मोड़ आ गया। जांच में सामने आया कि छात्रा के बर्रा छह निवासी युवक के प्रेम संबंध थे। पुलिस युवक की तलाश में उसके घर पहुंची, जहां युवक के न मिलने पर पुलिस ने उसके दो भाइयों को हिरासत में लिया।

युवक के साथ मिली कई रील्स

जांच के दौरान पुलिस ने युवक की इंस्टाग्राम आईडी की जांच की, जिसमें छात्रा की युवक के साथ रील्स सामने आईं। रील्स में मौजूद युवक और सीसीटीवी कैमरों में कैद युवक की पुलिस ने मिलान की जिसमें एक ही युवक मिला। जिसके बाद पुलिस का शक प्रेम प्रसंग की दिशा में और पुख्ता हो गया। युवक की इंस्टाग्राम आईडी अय्याश…नाम से है। क्षेत्र के लोगों के मुताबिक माता-पिता की मौत के बाद से ही युवक नशे का लती हो गया था। 

तीन माह पूर्व कर ली कोर्ट मैरिज

युवक और छात्रा ने तीन माह पूर्व शहर में ही कोर्ट मैरिज कर ली थी। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों लोग अपने-अपने घर चले गए, जिसके कारण परिजनों को मामले की जानकारी नहीं हो सकी। शुक्रवार को छात्रा के अपहरण के मामले में पुलिस के हाथ मैरिज सर्टिफिकेट मिला, जिसे पुलिस ने अपनी जांच में शामिल किया है।

बाइक चोरी में जा चुका है जेल

बर्रा छह निवासी इस युवक के माता-पिता की कई वर्षों पहले मौत हो चुकी है। युवक अपने चार भाइयों के साथ रहता है। माता पिता की मौत के बाद युवक की संगत बिगड़ गई। वर्ष 2021 में युवक बाइक चोरी में गोविंद नगर थानाक्षेत्र से जेल भेजा गया था। 

श्याम नगर में मिली आखिरी लोकेशन

शुक्रवार देर रात पुलिस को छात्रा के गुमटी स्थित कान्हा कान्टिनेंटल में होने की जानकारी हुई। पुलिस ने दबिश दी, लेकिन छात्रा नहीं मिली। सर्विलांस टीम को शनिवार को छात्रा के मोबाइल की लोकेशन श्याम नगर में मिली। 

प्रथम दृष्टया मामला अपहरण व फिरौती का लग रहा था। अब जांच के दौरान छात्रा के किसी युवक के साथ होने की जानकारी मिली है। पुलिस टीमें तलाश में लगी हुई हैं। जल्द ही सकुशल बरामदगी और खुलासा किया जाएगा।- आनंद प्रकाश तिवारी, जेसीपी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका