बरेली: 20 सितंबर के बाद शोरूम से पंजीकृत होकर मिलेंगे कमर्शियल वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 20 सितंबर के बाद खरीदे जाने वाले कमर्शियल वाहनों के रजिस्ट्रेशन अब आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। वाहन स्वमियों को खुद जाकर वाहन रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें निजी वाहनों की तरह ही कमर्शियल वाहन भी शोरूम से रजिस्ट्रेशन कराने के बाद दिए जाएंगे। इसके लिए जिले में …

बरेली, अमृत विचार। 20 सितंबर के बाद खरीदे जाने वाले कमर्शियल वाहनों के रजिस्ट्रेशन अब आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। वाहन स्वमियों को खुद जाकर वाहन रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें निजी वाहनों की तरह ही कमर्शियल वाहन भी शोरूम से रजिस्ट्रेशन कराने के बाद दिए जाएंगे। इसके लिए जिले में सात कमर्शियल वाहन विक्रेताओं को ट्रेनिंग दे दी गई है। जल्द ही रजिस्ट्रेशन करने के लिए इनकी आइडी बनाई जाएगी।

अब तक शोरूम से सिर्फ दो और चार पहिया के निजी वाहनों के ही पंजीकृत होने की सुविधा थी। कमर्शियल वाहन (बस, ट्रक, छोटा हाथी, ऑटो, ई-रिक्शा, आदि) खरीदने वाले को खुद प्रपत्र ले जाकर जाकर आरटीओ में वाहन का रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता था। मगर अब 20 सितंबर के बाद वाहन खरीदने पर कमर्शियल वाहन विक्रेताओं को रजिस्ट्रर करने के बाद ही देने की अनुमति है।

वाहन को कैसे रजिस्टर करना है, इसके लिए जिले के सात कमर्शियल वाहन विक्रेताओं को ट्रेनिंग दे दी गई है। 15 सितंबर तक सभी शोरूम वालों को पंजीकृत करने के लिए अपनी आइडी बनवानी होगी। इसके बाद 21 सितंबर से कमर्शियल शोरूम से जो भी वाहन बेचा जाएगा उसका रजिस्ट्रेशन भी ग्राहक को उसी कमर्शियल से करके दिया जाएगा। इससे लोगों को आरटीओ ऑफिस के चक्कर काटने और अधिक खर्चे से निजात मिलेगी।

“पिछले हफ्ते ही जिले के सात कामर्शियल वाहन विक्रेताओं को ट्रेनिंग दी गई है। 15 सितंबर तक आईडी बनवाने के बाद 21 सितंबर से उन्हें वाहन रजिस्टर करने होंगे। उसके बाद हर बेचे गए हर कमर्शियल वाहन को शोरुम से ही रजिस्टर किया जाएगा।” -आरपी सिंह, एआरटीाओ प्रशासन

संबंधित समाचार