बहराइच: धू-धू कर जल गई स्कूटी, शार्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही आशंका, देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रूपईडीहा, बहराइच, अमृत विचार। सीमा से सटे जमुनहा बाजार में शनिवार रात को खड़ी स्कूटी में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी स्कूटी जलकर राख हो गई। लोग मौके पर खड़े वीडियो बनाते रहे। भारत नेपाल सीमा पर रूपईडीहा से सटे नेपाल के जमुनहा बाजार में शनिवार शाम को एक निशक्त स्कूटी से आया। युवक को बाजार में खरीददारी करते समय रात हो गई। 

 

इसके बाद वह स्कूटी के पास जाने लगा। तभी स्कूटी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। लोग आग बुझाने के बजाए वीडियो और फोटो खींचने लगे। कुछ ही देर में स्कूटी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। कुछ देर बाद पहुंचे एक ग्रामीण ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्कूटी राख हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक तीन पहिया वाली स्कूटी में शायद शार्ट सर्किट से आग लगी है।

यह भी पढ़ें:-UP Assembly Monsoon Session: बोलीं मायावती- विपक्ष सरकार के वादों और दावों की याद दिलाए

संबंधित समाचार