अयोध्या : अखिल भारतीय चाणक्य परिषद का हुआ विस्तार, कार्यकारिणी घोषित
पूरा बाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद की विशेष बैठक रविवार को सूर्य कुंड परिसर में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकरिणी और जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने समाज को मजबूत और संगठित करने व समाज के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
संरक्षक राम अनुज तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य राधेश्याम मिश्र, उपाधक्ष सतीश चंद्र पांडे, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप राम त्रिपाठी और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सत्यदेव मिश्र ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और शुभ कामनाएं दी। नवनियुक्त पदाधिकारियों में कप्तान तिवारी एवं डा. जय गुरुदेव शुक्ला को प्रांतीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया।
अम्बरीष चंद पांडेय को जिला महामंत्री, राजेश चौबे को जिला उपाध्यक्ष तथा जिला कार्यकरिणी में आशीष पांडेय, डा. ऋषि पांडेय, महंत ओमप्रकाश मिश्र, संजय पांडेय, विजय शंकर पांडेय, आचार्य राकेश पांडेय, राम नयन पाठक, रूपेश तिवारी को शामिल किया गया। इस अवसर पर जय प्रकाश तिवारी, महंत क्षीरेश्वर दत्त मिश्र, सचिन तिवारी, वीरेंद्र दूबे जी गगन आचारी, सुमित तिवारी, काशीनाथ तिवारी, गुड्डू तिवारी, राजकुमार पाण्डेय,भवानी भीख पाण्डेय सर्वेश मिश्र आदि लोग उपस्थिति रहे।
ये भी पढ़ें -पुरानी पेंशन बहाली ही एकमात्र लक्ष्य : विजय बंधु
