लखनऊ : असलहे के साथ युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जल्द हो सकती है कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में एक युवक का असलहा लहराते हुये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर रील बनाने और पोस्ट करने की होड़ आज के समय में हर तरफ देखी जा रही है। आये दिन बाइक पर स्टंट, सड़क पर गाना और डांस और गाड़ियों पर बैठ कर अवैध असलहा लहराने के वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल होता देखा जा सकता है। कई मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई भी की है। उसे बाद भी इस पर रोक नहीं लग पा रही है। 

रविवार को एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक फिल्मी स्टाइल में पिस्टल के साथ चलता हुआ दिखाई दे रहा है। वह वीडियो में पिस्टल को लोड करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो राजधानी के घंटाघर परिसर के आसपास का बताया जा रहा है। हालांकि अमृत विचार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें -UP Assembly Monsoon Session : सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए कई दलों के नेता

संबंधित समाचार